Republic Breaking

मुरैना

कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों के लिए नई तकनीकी का प्रसार करें : निदेशक अटारी

भीमसेन सिंह तोमर 

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना में दिनांक 07 जुलाई, 2023 को 34 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. एस.आर.के. सिंह, आई.सी.ए.आर.-अटारी, जोन 9 जबलपुर ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों के बीच में तकनीकी प्रसार को बढावा देने का आव्हान किया। बैठक में निदेशालय विस्तार सेवाऐ से वैज्ञानिक डॉ. अखिलेस सिंह ने गौ आधारित एवं कुनाल जल के उपयोग को बढावा देने हेतु प्रदर्शन डाले जायें। वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजपाल सिंह तोमर, सह संचालक अनुसंधान डॉ. संदीप सिंह तोमर, उप संचालक कृषि श्री ए.वी. सडैया, उप संचालक पशुपालन डॉ. विनोद शर्मा, सहायक संचालक उद्यान श्री अशोक कुमार कौशिक राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्याल के पूर्व प्रमंडल सदस्य श्री शिवराज शर्मा जी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सत्यप्रकाश सिंह तोमर ने भी सम्बोधित किया। बैठक में विगत 6 माह का प्रगति प्रतिवेदन वैज्ञानिक डॉ. पी.के.एस. गुर्जर ने प्रस्तुत किया। बैठक को वर्चुअली प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख, आलू अनुसंधान केन्द्र, ग्वालियर डॉ. सुभाष कटारे, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजसिंह कुशवाह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एस.पी. सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कायम सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिंह यादव, एवं धन्यवाद प्रस्ताव वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुखवीर सिंह चौहान द्वारा दिया गया। वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में जिले के प्रगतिशील कृषक एवं कृषक महिला, कृषक उत्पाद संगठन के सदस्य एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लेकर सफल बनाया।

Related posts

नगर पालिका अध्यक्ष ने बेटी की शादी में की मदद

Master_Admin

मुरैना/नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित अन्र्तराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस कार्यक्रम इंटर स्कूल मुंगावली पर आयोजित किया गया।

editor

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने किया शहीद राघवेंद्र की प्रतिमा का अनावरण

editor

Leave a Comment