Republic Breaking

अम्बाह मुरैना

नगर पालिका अध्यक्ष ने बेटी की शादी में की मदद

भीमसेन सिंह तोमर 

अंबाह। समाज में ऐसे कई लोग हैं, जो आर्थिक तंगी के चलते अपनी बेटी की शादी करने में अपने आपको असमर्थ महसूस करते हैं। हर समाज के व्यक्ति को ऐसे लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि गरीब की बेटी की शादी में सहयोग से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।

यह बात नगर पालिका अध्यक्ष श्री मती अंजली जिनेश जैन ने आज कही ,आज उन्होंने नगर में रहने एक मुस्लिम बेटी की शादी के लिए उसके माता-पिता की मदद की। इस दौरान अंजलि जैन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ताज मुहम्मद की बिटिया की शादी लिए न केवल नगद राशि दी, बल्कि बर्तन, साड़ी, दूल्हे के कपड़े आदि सामान भेंट किया। ताज मुहम्मद के मुताबिक उनकी बेटी की शादी 26 अप्रैल को होना है।

Related posts

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अनुरूप आचरण ही सदैव अपनाना चाहिए- पुरुषोत्तम शर्मा

Master_Admin

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश युवा संगठन मंत्री विपिन सिंह तोमर भिडौसा ने थामा आप का दामन

Master_Admin

 सरपंच कल्याण संघ अंबाह के अध्यक्ष कमल सिंह तोमर ‘नावली’ ने मनेरगा की ऑनलाइन उपस्थित के विरोध में बैठक कर बनाई रणनीति 

editor

Leave a Comment