Republic Breaking

ग्वालियर

Gwalior: संपत्ति के विवाद में देवर द्वारा जिंदा जलाई गई महिला की इलाज के दौरान मौत

ममता बघेल

ग्वालियर अचल संपत्ति के विवाद में अपने ही देवर द्वारा जिंदा जलाई गई महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को अब हत्या में तब्दील कर दिया है। इस मामले में महिला उषा देवी के देवर मनोज को नामजद किया गया है। मनोज घटना के बाद से ही फरार है

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी देवर मनोज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल जनक गंज थाना क्षेत्र के नयापुरा तारागंज में उषा देवी पत्नी विनोद माहौर का अपने पैतृक मकान को लेकर देवर मनोज माहौर से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण ही यह लोग पैतृक मकान में नहीं रह कर किराए के मकान में रह रहे थे। दीपावली के ठीक एक दिन पहले उषा देवी अपने कब्जे वाले कमरे की सफाई के लिए पुराने मकान पर गई थी। इसी दौरान उसका देवर मनोज वहां आ गया। दोनों के बीच विवाद हुआ ।विवाद के बाद मनोज ने पेट्रोल डालकर उषा को आग लगा दी ।आग लगने से उषा गंभीर रूप से घायल हो गई थी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और देवर मनोज माहोर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था । मनोज घटना के बाद से ही फरार है उस पर एसपी ने 3000 रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है। शुक्रवार को उषा देवी की मौत के बाद पुलिस ने मामले में धाराओं को बढ़ा दिया है और मनोज की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है ।

Related posts

आम आदमी पार्टी ने नगर निगम महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार की बढ़ाई मुश्किलें

editor

पत्रकारिता सम्मान समारोह 2023 एवं सामाजिक सेवा संकल्प सम्मान समारोह का आयोजन

Master_Admin

Gwalior news : दहेज के लालच में पति बन गया हैवान , हाथ-पैर बांधकर बनाता था अप्राकृतिक संबंध महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

editor

Leave a Comment