Republic Breaking

भोपाल मध्यप्रदेश

MP Election 2023: कांग्रेस शासित राज्यों की योजनाओं को MP में अपने वचन पत्र में शामिल करेगी पार्टी

लक्ष्मण सिंह तोमर 992626137

छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की योजनाओं का उप समितियां कर रही हैं अध्ययन

भोपाल नवंबर में प्रस्तावित मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अब सफल हो चुके फार्मूलों को अपनाने की तैयारी कर रही है। इसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओें का अध्ययन करवाया जा रहा है।

इसमें वे योजनाएं, जो मध्य प्रदेश के अनुकूल हों, उन्हें वचन पत्र में शामिल करने की तैयारी है। साथ ही प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं का भी अध्ययन कराया जा रहा है ताकि इनमें कुछ नया जोड़कर या उससे बेहतर योजना प्रस्तुत की जा सके। इसके लिए 10 उप समितियां बनाई गई हैं, जिसकी पहली बैठक नौ फरवरी को होगी।

प्रदेश कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन स्तर पर वचन पत्र जारी करेगी। पहला वचन पत्र राज्य स्तरीय, दूसरा जिला और तीसरा विधानसभा स्तरीय होगा। राज्य स्तरीय वचन पत्र तैयार करने के लिए विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसकी दो बैठकें हो चुकी हैं।

पार्टी अब छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में उन योजनाओं को अपने वचन पत्र में शामिल करने की तैयारी कर रही है, जो लोकप्रिय हैं। इसमें राजस्थान सरकार द्वारा गरीब परिवारों को आधी दर पर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना, छत्तीसगढ़ का गोबर खरीदने और हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये महीना देने की योजना शामिल हैं।

समिति के अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेशवासियों के हित में वे सभी कदम कांग्रेस सरकार बनने के बाद उठाएगी, जो उनके जीवनयापन के स्तर को ऊंचा उठाने में सहयोगी हों। इसके लिए कांग्रेस शासित राज्यों में चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। जो योजना मध्य प्रदेश के लिए अनुकूल होगी, उसे लागू किया जाएगा।

वहीं, राज्य की विभिन्न योजनाओें का अध्ययन करके सुझाव देने के लिए दस उप समितियां गठित की गई हैं। ये नौ फरवरी को अपनी तैयारियां बताएंगी। इसमें कृषि, ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के कल्याण, महिला सशक्तीकरण, कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण, रोजगार के लिए अवसर बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के साथ 12 फरवरी को बैठक होगी।

पुरानी पेंशन बहाली की कमल नाथ ने फिर की घोषणा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सोमवार को फिर दोहराया कि कांग्रेस सरकार के आने पर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों के नाम जारी वीडियो संदेश में कहा कि भाजपा सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बंद करके कर्मचारियों से सेवानिवृत्ति के बाद जीवन यापन का अधिकार छीन लिया है। पार्टी की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना लागू करके कर्मचारियों को सम्मान का जीवन देंगे।

Related posts

जीवन को सफल और सुरक्षित बनाएं- ब्रह्माकुमार डॉ. सुरेशभाई

editor

गर्मी का अर्धशतक पर पहुंचा 46 डिग्री सेल्सियस तवे की तरह तप रहा अंचल।

Master_Admin

चौहान ने युवा मोर्चा कार्यकारिणी का किया विस्तार

Master_Admin

Leave a Comment