Republic Breaking

भोपाल

सितंबर-अक्टूबर तक 1.16 लाख रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 22,461 चयनित शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मध्‍य प्रदेश में एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अक्‍टूबर तक पूरी होगी

सितंबर-अक्टूबर तक 1.16 लाख रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 22,461 चयनित शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

भोपाल  मध्‍य प्रदेश में रिक्त एक लाख 16 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया सितंबर-अक्टूबर 2023 तक पूरी हो जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से 50 हजार 349 पदों के लिए भर्ती परीक्षा हो चुकी है। 40 हजार 921 के परिणाम घोषित हो गए हैं।

28 हजार 996 पदों के विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं और नौ हजार 73 पदों के लिए भर्ती हो रही है। उधर, बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 हजार 461 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। आठ हजार शिक्षकों की भर्ती मई में होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विभागों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 99 हजार 589 रिक्त पद चिन्हित किए गए हैं। निगम, मंडल व अन्य संस्थाओं में 16 हजार 811 पद रिक्त हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से पांच हजार 553 और कर्मचारी चयन मंडल 90 हजार 320 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया की जा रही है।

शेष पदों के लिए संबंधित विभागों को भर्ती प्रस्ताव एजेंसियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं आरक्षक, पैरामेडकिल स्टाफ सहित अन्य संवर्ग के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। बुधवार को 16 हजार 427 प्राथमिक, तीन हजार 800 माध्यमिक और दो हजार 234 उच्च माध्यमिक श्रेणी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नवनियुक्त शिक्षकों से संवाद करेंगे।

उधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से पूछा है कि आउटसोर्स पर कितने कर्मचारियों की भर्ती की है। इसमें उन्हें 15 अगस्त 2022 के बाद तीन या उससे अधिक वर्षों के लिए की गई भर्ती की जानकारी देनी है। उधर, वित्त विभाग ने विशिष्ट कार्यों के लिए चतुर्थ श्रेणी के पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने के नीति निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसमें विभागाध्यक्ष आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से चिन्हित पदों पर भर्ती करेंगे। यह व्यवस्था तक तक रहेगी जब तक योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्त नहीं हो जाती है। रिक्त पदों की पूर्ति नियमित पद से होने पर आउटसोर्स की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी जाएं

Related posts

किसानों की सुविधा के लिए राजस्व मंत्री श्री राजपूत की एक और बड़ी पहल अब आरआई की तरह पटवारी भी कर सकेंगे सीमांकन का

editor

मध्य प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की धांधली रोकने का रोडमैप तैयार, प्रवेश- परिणाम और डिग्री आनलाइन करना अनिवार्य

editor

पत्रकारों की मांगों पर सरकार ने नहीं लिया एक्शन तो पत्रकार मुख्यमंत्री के नाम क्षेत्रीय विधायक को देंगे ज्ञापन

Master_Admin

Leave a Comment