Republic Breaking

अम्बाह पोरसा मुरैना

भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष ग्याराम सिंह तोमर का निधन

 

मुरैना जिला के कद्दावर भाजपा नेता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ग्याराम सिंह तोमर का रविवार की सुबह निधन हो गया है श्री ग्याराम सिंह तोमर पोरसा के पास किर्रायंच गांव के मूल निवासी थे वे भारतीय जनता पार्टी में मूल रूप से साधारण कार्यकर्ता से लेकर मंडल अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष रहकर बड़ी ही शालीनता से कार्य किया करते थे

बताया गया है कि वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बहुत करीबी रहे हैं रविवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव किर्रायंच में किया गया अंतिम संस्कार में भाजपा के राज्य मंत्री मुंशीलाल जी मध्यप्रदेश शासन, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, मंत्री गिरराज डंडोतिया, कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर भिडौसा, अंबाह पूर्व विधायक कमलेश सुमन, अखिलेश शर्मा भाजपा नगर अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष कविन्द्र सिंह तोमर, गणेश सिंह तोमर, बच्चू लाल गुप्ता सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने अंतिम संस्कार में शामिल हुए एवं ग्याराम सिंह तोमर के पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय ग्यारम सिंह तोमर का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी ही छति साबित हुई है भाजपा ने अपना एक दिग्गज नेता खो दिया है हमें जिस प्रकार से ग्याराम सिंह तोमर जी से मार्गदर्शन मिलता था वह अब नहीं मिलेगा उनकी कमी हमारे बीच हमेशा बनी रहेगी जिसकी कभी भी पूर्ति नहीं की जा सकती दोपहर बाद कई दिग्गज नेताओं के आने के बाद स्वर्गीय श्री ग्याराम सिंह तोमर का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया एवं सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Related posts

नेहरू युवा केन्द्र संगठन के 50वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न

editor

शनिवार पाठशाला के माध्यम से जन जन तक बीमा पहुंचाने हेतु अभिकर्ताओं को किया गया जागरूक 

editor

पीजी कॉलेज अम्बाह का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

editor

Leave a Comment