Republic Breaking

अम्बाह

 दिल्ली मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मनाया गया जन्म दिवस

अंबाह/थरा। । भारतीय राजनीति के नवयुग प्रवर्तक व दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का विगत कल जन्मदिन था जिनका जन्मोत्सव थरा में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता दिमनी विधानसभा टीम पत्रकार भीमसेन सिंह तोमर मित्र मंडल व आम आदमी पार्टी टीम थरा द्वारा मनाया गया । जिसमें जिला टीम से पत्रकार भीमसेन सिंह तोमर थरा ने जन जाति वर्ग के लोगों के बीच जाकर मनाया ,उनको केक व पढ़ने, लिखने की सामग्री वितरित की और केजरीवाल साहब की दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर जिला शोषल मीडिया प्रभारी मुरैना पत्रकार भीमसेन सिंह तोमर थरा अम्बाह , आशीष राजोरिया, विकास तोमर, रानू भदौरिया, गोविंद उपाध्याय , विनय मिश्रा, गोलू तोमर, रामू देहली इलेक्ट्रॉनिक, रघुनाथ तोमर लगभग दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए‌

Related posts

वृद्ध व वरिष्ठ जन हमारी विरासत, धरोहर- डॉ गजेंद्र सिंह तोमर‌।

Master_Admin

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने किया शहीद राघवेंद्र की प्रतिमा का अनावरण

editor

 एकात्म से होती है अध्यात्म और तनावमुक्त जीवन की शुरुआत -प्रशिक्षक सुबोध चन्द्रा

Master_Admin

Leave a Comment