Republic Breaking

भिण्ड

प्रदेश के समस्त निकायों में विशेष छूट शिविर का आयोजन

60 करोड़ से अधिक की कर वसूली हुई

अरुण शुक्ला रिपब्लिक ब्रेकिंग न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा को प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में विशेष छूट शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष छूट के तहत प्रॉपर्टी टैक्स, जलकर और स्वच्छ भारत कर से संबंधित मामले निपटाए गए और आपसी सहमति से कर वसूली की गई। प्रदेश स्तर पर आयोजित शिविर में समस्त नगर निगमों ने कुल लगभग 56 करोड़ की राशि एकत्र की, वहीं नगर पालिकाओं ने कुल 2.5 करोड़ से अधिक की राशि अर्जित की और समस्त नगर परिषदों में कुल 02 करोड रुपए की राशि एकत्र की गई। इस तरह कुल लगभग 60 करोड़ रुपए से अधिक की राशि एकत्र की गई। जिसमें सबसे अधिक इंदौर नगर निगम द्वारा 31 करोड रुपए, नगर निगम भोपाल द्वारा 11.50 करोड़ रुपए, जबलपुर नगर निगम द्वारा 04 करोड़ रुपए और ग्वालियर नगर निगम द्वारा 3.20 करोड़ रुपए कर वसूली की गई। उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित शिविर को सफल बनाया। प्रदेश स्तर पर 50 हज़ार से अधिक लोगो ने उक्त छूट का लाभ प्राप्त किया।

Related posts

बरासों थाना पुलिस की उल्लेखनीय कार्यवाही बुजुर्ग महिला की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार।

Sanjeev Sharma

डॉक्टर्स डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टरों का किया सम्मान

Master_Admin

धूमधाम से मनाया भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी का जन्मदिन

editor

Leave a Comment