Republic Breaking

मध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान पर केंद्रित इंदौर संभाग की पुस्तिका का विमोचन

 अरुण शुक्ला रिपब्लिक ब्रेकिंग न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य शासन के महत्वाकांक्षी अभियान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इंदौर संभाग में हुए कार्यों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में इंदौर संभाग में हुए नवाचार अदभुत है। इन कार्यों से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन में मदद मिलेगी।

डॉ. यादव ने आज यहां इंदौर एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुये कार्यों और उपलब्धियों पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका संभागायुक्त  दीपक सिंह की पहल पर तैयार की गई इस मौके पर जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास  सावित्री ठाकुर, सांसद  शंकर लाल वान, संभागायुक्त  दीपक सिंह, कलेक्टर  आशीष सिंह, विधायक  रमेश मेंदोला,  मधु वर्मा तथा  गोलू शुक्ला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष  सावन सोनकर, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह,  गौरव रणदीवे सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

गोहद के चंदोखर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सभी दोषियो पर जल्द हो सकती है कार्रवाई

editor

बाल विवाह मुक्ति हेतु आवश्यक प्रयास करें- रामजीशरण राय

editor

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

editor

Leave a Comment