Republic Breaking

अम्बाह मुरैना

वनस्पतियों की प्रजातियों को जानने पहाड़ियों पर चढ़े छात्र- छात्राएँ

( शैक्षणिक परिभ्रमण)

अम्बाह- वनस्पति विज्ञान एवं एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग अम्बाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बाह के स्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों वनस्पतियों की नई और अज्ञात प्रजातियों को जानने और समझने के लिए कैलारस पहाड़गढ़ क्षेत्र में शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया साथ ही विद्यार्थियों को मुरैना जिले के पहाड़ी क्षेत्र की वनस्पति, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों तथा पहाड़ी जनजीवन से परिचित कराना था । विद्यार्थियों को बस द्वारा प्रातः 7:00 से भ्रमण यात्रा प्रारंभ कर पगारा बांध पर रुककर वहां की वनस्पति ,बांध क्षेत्र एवं प्राकृतिक दृश्यावली का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात प्रसिद्ध धार्मिक स्थल निराले वाली माता का दर्शन किया और माता की महिमा के बारे में जानकारी प्राप्त की। तदुपरान्त ईश्वरा महादेव मंदिर तथा वहां के वन एवं पहाड़ी क्षेत्र का भी अवलोकन किया ईश्वरा महादेव गुफा में शिवलिंग पर अन्यत्र प्राकृतिक जलाभिषेक का दर्शन किया। इस गुफा में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी वनस्पति Selaginella, fern, algae, moss आदि को विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु एकत्रित किया गया।

यहां से यात्रा की वापसी पर लिखी छाछ क्षेत्र में पहाड़ी मार्ग से पैदल यात्रा करते हुए वहां की वनस्पति को देखते हुए गए। ऐसा माना जाता है कि वनवास काल में पांडव यहां की गुफाओं में कुछ समय के लिए रहे। इसके बाद पहाड़ गढ़ किले का निरीक्षण किया अंत में कैलारस के अलोपी शंकर महादेव पहाड़ी पर पहुंचकर सिद्ध क्षेत्र में देव दर्शन किए । इस प्रकार प्राकृतिक क्षेत्र के महत्व को जानते हुए धार्मिक क्षेत्र दर्शन पर यात्रा का उद्देश्य पूर्ण किया ।रात्रि 8:00 पर भ्रमण का पर्यावसान किया गया। यात्रा का निर्देशन डॉ आर. ए.एस. चौहान विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान एवं माइक्रोबायोलॉजी द्वारा किया गया जिसमें कुमारी नेहा तोमर कु़. अपूर्वा उपाध्याय, श्री संतोष उपाध्याय विशिष्ट आमंत्रण के रूप में श्री सत्येंद्र सिंह तोमर (जंतु विज्ञान विभाग )तथा श्री राजकुमार सिंह तोमर(विद्यालय संचालक) उपस्थित रहे।

Related posts

मुरैना में जमीन के लिए महाभारत, गोलीबारी में बिछ गईं लाशें; 6 की मौत, 3 की हालत गंभीर : खबर में विडियो मौजूद है

Master_Admin

नगर पालिका अध्यक्ष ने बेटी की शादी में की मदद

Master_Admin

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की स्टूडेंट्स पूनम और काजल की अनोखी पहल, महिलाओं को पीले चावल देकर आवेदन के लिए कर रहीं है आमंत्रित  

Master_Admin

Leave a Comment