Republic Breaking

अम्बाह पोरसा मध्यप्रदेश मुरैना

मुरैना में जमीन के लिए महाभारत, गोलीबारी में बिछ गईं लाशें; 6 की मौत, 3 की हालत गंभीर : खबर में विडियो मौजूद है

संवाददाता मुरैना (रिपब्लिक ब्रेकिंग)

मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है। यहां दो पक्षों में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं।

घायलों और शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और 9 साल पहले एक मर्डर हो चुका है।

और इसी गांव के कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर भिडौसा हैं 

घटना मुरैना के सिहोनिया थाना इलाके की है। यहां लेपा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में भीषण गोलीबारी हुई। इसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह धीर सिंह और उसके परिजनों ने हथियारों के साथ गजेंद्र सिंह के घर पर हमला कर दिया। पूरी घटना मोबाइल कैमरों में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि किस तरह कुछ लोग हाथ में राइफल लिए दनादन फायरिंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ गोली लगते ही लोग जमीन में गिर पड़ते हैं।

 

घटना का वीडियो वायरल हो रहा है

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। चंबल संभाग का भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया है मुरैना कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया भी मौके पर मौजूद हैं 

दोनों पक्षोंं के बीच 2014 में भी खूनी संघर्ष हुआ था। तब एक शख्स की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी और ज्यादा बढ़ गई थी।

इन लोगों की हुई मौत

फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु. सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।

विवाद के चलते 2014 में भी हुई थीं 3 हत्याएं

लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद रंजीत का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला किया।

पास ही है डकैत पान सिंह तोमर का गांव

लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। डकैत पान सिंह तोमर भिड़ोसा गांव का ही था, जिसके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीन को लेकर गांव के लोगों के साथ हुआ था और वह डकैत बना था। खास बात यह है कि दोनों ही गांवों को जोड़कर यानी लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है।

 

केंद्रीय कृषि मंत्री और मुरैना के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से किया किनारा पोरसा तहसील में हत्याकांड को लेकर माननीय कृषि मंत्री से मीडिया प्रश्न पूछना चाहती थी लेकिन मीडिया के सवालों का जवाब ना देते हुए वह अपने वाहन में बैठ कर चले गए मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया है

Related posts

किसानों की सुविधा के लिए राजस्व मंत्री श्री राजपूत की एक और बड़ी पहल अब आरआई की तरह पटवारी भी कर सकेंगे सीमांकन का

editor

मतदान के प्रति जनसामान्य को प्रेरित करने स्वैच्छिक संगठनों का अभियान जारी

editor

करोड़ों खर्च फिर भी पात्र छात्र रह गए शिक्षण-प्रशिक्षण से वंचित- जितेंद्र त्यागी जिला प्रवक्ता आप

Master_Admin

Leave a Comment