Republic Breaking

भिण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक का जन्मदिन फल वितरित कर एवं पौधारोपण कर मनाया

संजीव शर्मा जिला ब्यूरो भिण्ड

भिंड – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक का जन्मदिन निराश्रित भवन पर मनाया। सर्व प्रथम कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री पाठक का जन्मदिन निराश्रित भवन पर बुजुर्गों को फल बांटकर एवं पौधारोपण कर मनाया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया एवं शेरू पचौरी ने कहा कि आज हम सब कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों लोगों को फल बांटकर एवं पौधारोपण कर युवा नेता अतुल पाठक का जन्मदिन मनाया एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत पौधारोपण के साथ करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं कहा कि हर किसी को अपने शुभ दिन पर पौधारोपण करना चाहिए क्योंकि पौधारोपण पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष डिंपल दीक्षित एवं लवकुश परिहार, मंडल मंत्री खान, मंडल कोषाध्यक्ष आशीष जैन, मंडल कार्यालय मंत्री नरेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सरजन सिंह नरवरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

बुढ़वा मंगल को श्रद्धालुओं के लिए दंदरौआ धाम मंदिर में दर्शनों के लिए विशेष सुविधा की जाएगी- श्री श्री 108 रामदास जी महाराज

Sanjeev Sharma

संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है सरकार : पाठक एवं राजावत

Master_Admin

थाना देहात पुलिस ने एफआईआर लिखने से पहले ही 03 वर्षीय

Sanjeev Sharma

Leave a Comment