Republic Breaking

भिण्ड मध्यप्रदेश

चौहान ने युवा मोर्चा कार्यकारिणी का किया विस्तार


संजीव शर्मा जिला ब्यूरो भिण्ड
भिंड – राष्ट्रीय हिंदू एकता संगठन भारत युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्यानेंद्र सिंह डिम्पल चौहान ने संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय संस्थापक धर्मेंद्र सिंह राजावत की अनुशंसा पर संगठन की युवा मोर्चा इकाई में राम लखन सिंह सिकरवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मंजीत सिंह अन्नू तोमर एवं गौरव यादव को राष्ट्रीय मंत्री और अजय शर्मा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी हमें दी है, उसको हम ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौहान ने कहा कि हमारा संगठन संपूर्ण देश में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में हिंदुओं को संगठित करने का कार्य करेगा और आगे भी संगठन के लिए जो युवा कार्य करना चाहेगा उसको हम संगठन से जुड़ेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सर्व समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई प्रेषित की।

Related posts

जिला भिण्ड अन्तर्गत थाना लहार की 03 लूट, थाना उमरी की 01 लूट एवं थाना नयागांव की 01 चोरी की घटना को दिया अंजाम।

Sanjeev Sharma

व्यक्तित्व की पहचान युवा की वाणी एवं संस्कार से होती है – दिनेश तोमर

editor

कलेक्टर ने सीएम हैल्पलाईन की लंबित शिकायतो का निराकरण न करने वाले 35 अधिकारियों को दिए कारण बताओ नोटिस

Sanjeev Sharma

Leave a Comment