Republic Breaking

मुरैना

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समानता के प्रेरणा स्त्रोत : मोहर सिंह कंषाना

 

मुरैना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र संगठन मुरैना द्वारा 14 अप्रैल 2023 को ग्राम विचैली का पुरा अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वी जयंती पर कार्यक्रम सम्पन्न।

इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक राकेश सिंह तोमर, जनपद अध्यक्ष मोहर सिंह कंषाना, सभापति राधारमण डण्डौतिया, नेता प्रतिपक्ष वदन सिंह यादव, जीतेन्द्र सिंह, सुनील सरपंच, रामनिवास सिंह सचिव, दिलीप सुमन, रामायणी देवी आदि सभी ने बाबा साहेब की मूर्ती एवं छायाचित्र पर माल्र्यापण कर पुष्प अर्पित किये।

राकेश सिंह तोमर ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ बताया कि उन्होंने विश्व में शिक्षा के क्षेत्र में 32 डिग्रियाॅ हांसिल की और 09 भाषाओं का ज्ञान था, बाबा साहेब शिक्षा के क्षेत्र में महान विद्वान थे।

मोहर सिंह कंषााना ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समानता के प्रेरणा स्त्रोत थे, उन्होंने समाज को आगे बढाने का कार्य किया।

नेता प्रतिप़क्ष बदन सिंह यादव ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने भारत के तिरंगे में अशोक चक्र डलवाया, वह पेसे से वकील थे। 02 साल तक मुम्बई सरकारी लाॅ काॅलेज में प्रिंसिपल के रूप में कार्य किया तथा उनसे जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई है।

सभापति राधारमण ने भी बाबा साहेब के जीवन के बारे में बताया।

इस अवसर पर पद यात्रा/रैली, सैमीनार व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिले के सभी विकासखण्ड स्तर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों एवं युवा/महिला मण्डलों द्वारा भी आयोजित किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन महिला मण्डल अध्यक्ष रामायणी देवी द्वारा किया गया।

Related posts

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा भारत के प्रांतीय संयोजक बने पत्रकार राजवीर शर्मा

editor

तीन दिवसीय ध्यान/योग शिविर सेक्टर दो नयापुरा में सम्पन्न 

Master_Admin

भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष ग्याराम सिंह तोमर का निधन

Master_Admin

Leave a Comment