Republic Breaking

भिण्ड

भिंड में महिला ने की आत्महत्या:अमायान क्षेत्र के लालपुरा गांव में विवाहिता घर के अंदर लगाई फाँसी

संजीव शर्मा जिला ब्यूरो भिंड

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंड के अमायान थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहिता घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूली कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को जब्त कर पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी।

अमायान थाना प्रभारी रवि सिंह तोमर के मुताबिक रीना देवी पत्नी मुन्नालाल माहौर उम्र 30 साल बीते रोज अपने घर के अकेली थी। बच्चे पढ़ाई के लिए गए थे। वहीं पति भी बाहर गया हुआ था। तभी दोपहर के समय महिला ने घर अंदर फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पति व बच्चे जब शाम को घर लौटकर आए तो उन्होंने रीना को फांसी पर झूलता देखा। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेहगांव भेज दिया।

शव का पीएम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतिका की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। उसके तीन बच्चे है। पति गुजरात के अहमदाबाद में कलर का काम करता था। बताया जाता है कि वो पिछले दिनों ही गांव आया था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

Related posts

राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय- सीमा में करें सुनिश्चित – कलेक्टर 

Sanjeev Sharma

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य का जन्मदिवस मनाया

Master_Admin

बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, इनके सपनों में नए रंग भरें, यही हमारा प्रयास – मंत्री श्री शुक्ला

Sanjeev Sharma

Leave a Comment