संजीव शर्मा जिला ब्यूरो भिंड
भिंड : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की निमित पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया को जिला संयोजक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया को जिला संयोजक बनाए जाने पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में उनके अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा, क्योंकि उनके पास राजनीतिक अनुभव जनसंघ से है और जिले के हर विधानसभा में अपनी पकड़ रखते है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टिप्पू भदौरिया ,अमित जैन एवं श्याम सिंह राठौर, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह राजावत, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया, युवा मोर्चा जिला आईटी प्रभारी दीपेश तोमर,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक, रितेश भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।