Republic Breaking

दतिया मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव

गरूदेव शरण गुप्ता, शेरसिंह कुशवाहा व सैय्यद माशूकअली हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस के प्रदेश सचिव गुरुदेव शरण गुप्त ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व कांग्रेस नेत्री अमौना बाई के पुत्र आमआदमी दावेदारी डॉ.सैय्यद माशूक अली ने भी ली भाजपा ने सदस्यता

दतिया @republicbreakingnews.com>>>>>>>>>>>>>> मध्यप्रदेश दतिया में कांग्रेस में टूट लगातार जारी है, एक के बाद एक कांग्रेस के नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में भाजपा का दामन थामते जा रहे है।

इसी क्रम में मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदेव शरण गुप्त भी भाजपा में शामिल हो गए साथ ही कांग्रेस नेता अमानो शेरसिंह कुशवाहा व डॉ. सैय्यद माशूक अली ने भी भाजपा कि सदस्यता ली। काँग्रेस छोड़ भाजपा में आए सभी को डॉ मिश्रा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

डॉ मिश्रा ने गुरदेव शरण गुप्त सहित तीनों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सबका भाजपा परिवार में स्वागत है। आप सब अब भाजपा के मूल मंत्र सेवा कार्य में जुट कर अंतिम व्यक्ति के उत्थान कार्य करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है।

कांग्रेस कि सदस्यता लेने वाले गुरदेवशरण ने कहा कि कांग्रेस की न कोई नीति है और न ही रीति। उसका एक जूता यहां होता है तो दूसरा कही और। मैंने वहां रहकर इतना जाना है कि कांग्रेस के हाथों में देश,प्रदेश और दतिया जिले का कोई भविष्य नही है। इसी लिए मैंने अपनी पार्टी भाजपा में वापस आने का फैसला किया।

Related posts

वंदे भारत एक्सप्रेस का दतिया में अस्थाई हाल्ट होने पर स्वागत करने का आव्हान

editor

चिकित्सीय गर्भ समापन अधिनियम (एमटीपी) के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

editor

सीएम राइज शासकीय विद्यालय अमायन में हुआ सूर्य नमस्कार 

editor

Leave a Comment