Republic Breaking

भिण्ड

परीक्षाओं में भृष्टाचार और अनिमितताएं कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है : मानसिंह कुशवाहा

संजीव शर्मा जिला ब्यूरो RB न्यूज़ भिण्ड
कांग्रेस ने नीट परीक्षा में हुए भृष्टाचार व अनिमितताओं के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
भिण्ड । नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार और अनिमितताओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी ने गोल मार्केट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि नीट परीक्षा में जो अनिमितता से लाखों की संख्या में जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया गया है,जिस पर भारतीय जनता पार्टी अपनी चुप्पी साधे हुई है, इससे एक बात तो स्पष्ट है, कि परीक्षाओं के माध्यम से देशभर में भृष्टाचार और अनिमितताए हो रही हैं, इनके पीछे कही न कहीं भाजपा का हाथ है, लगातार देश के युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है,भाजपा सरकार अभी तक कोई ऐसा कानून नहीं बना सकी, जिससे ऐसे कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा सके। इससे लगता है, कि भाजपा सरकार भ्र्ष्टाचारियों को अपना संरक्षण दिये हुए हैं।
कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तय किया है, कि जो देश के भविष्य युवाओं व छात्रों के साथ जो परीक्षाओं में अनिमितताए और भृष्टाचार हो रहा है,उन बच्चों के भविष्य को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब रोड़ पर उतरकर उनको न्याय दिलाने की कोशिश करेगी और जब तक न्याय नहीं मिल जाता,तब तक हम इसी तरह से धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। श्री कुशवाहा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश के तमाम नेताओं के नेतृत्व में हम सब लोग छात्रों के न्याय की लड़ाई इसी प्रकार लड़ते रहेंगे।  कुशवाहा ने कहा कि आज हमारा यह प्रदेशव्यापी सांकेतिक धरना प्रदर्शन अभियान है। यह अभियान भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी चलाया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया,उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव,उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेखा भदौरिया,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मलखान सिंह भदौरिया,शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा,कोषाध्यक्ष योगेश कुमार,जिला महामंत्री विवेक पचौरी,जिला सचिव राजेंद्र सिंह परिहार,आदेश अरेले नानू,युवक कांग्रेस नेता विक्रम राजावत,दर्शन सिंह तोमर,अरविंद सोनी,गोपाल मिश्रा आस्तिक, पिंटू कुशवाहा,सुमित,हिमांशु,विवेक जमौर,अरविंद प्रताप सिंह,मनोज बघेल,विकास कुशवाहा,अरविंद अरेले,संदीप कुशवाहा,अमित कुशवाहा,रवि वर्मा,राधाकृष्ण कुशवाहा,संजय कुमार,रामबरन सिंह कुशवाहा,अजब सिंह गुर्जर,चन्द्रभान सिंह,दिनेश सिंह,रूपम त्रिपाठी,प्रदीप सिंह भदौरिया,कुलदीप सिंह कुशवाहा,शुभम सिंह आजाद सहित लगभग एक सैकड़ा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related posts

बे मौसम बरसात ने किसानों के दिल की धड़कनें कर दी तेज किसानों पर टूटा आफत का पहाड़

Master_Admin

कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी मनोनीत

Master_Admin

भिण्ड निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर BLO निरंजन सिंह गुर्जर तत्काल प्रभाव से निलंबित

editor

Leave a Comment