Republic Breaking

भिण्ड

लहार में कांग्रेस की जंगी सभा एवं भिंड में जंगी प्रदर्शन आज

संजीव शर्मा जिला ब्यूरो रिपब्लिक ब्रेकिंग न्यूज भिण्ड

भिण्ड जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 09 अगस्त 2024 को सुबह 10 : 30 बजे लहार में कांग्रेस की विशाल जंगी सभा नवीन बसस्टैंड टेलीफोन एक्चेंज के पास आयोजित होगी एवं भिंड में जंगी प्रदर्शन होगा।
लहार में आयोजित होने वाली जंगी सभा एवं भिंड के जंगी प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया),पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव,उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे,सांसद विवेक तन्खा,सांसद अशोक यादव,पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी,भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया,गोहद विधायक केशव देसाई,भिंड कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,शहर जिलाध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
त्रिपाठी ने कहा कि लहार की जंगी सभा एवं प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और यहीं से कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध का शंखनाद करेगी। कार्यकर्ताओं एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुँचने की अपील की है।

Related posts

शराब पीकर वाहन चलाने वालो की नहीं है खेर – थाना प्रभारी कोतवाली रविंद्र शर्मा

editor

कार्यकर्ताओं के समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा : अतुल रमेश पाठक

Master_Admin

मानवता के सच्चे उपासक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : अतुल रमेश पाठक

editor

Leave a Comment