लक्ष्मण सिंह तोमर – 9926261372
अंबाह/थरा । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू परमार की अध्यक्षता में खजूरी स्थित पीएमटी कोल्ड स्टोरेज पर संगठन विस्तार और विकास के विषय पर क्षेत्रीय नेताओं, और पदाधिकारी की बैठक हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन हुआ। जिसमे बैठक को संबोधित करते हुए, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू परमार ने युवाओं को ऊर्जा कुंभ बताते हुए कहा कि सुशासन सप्ताह के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं और जनता जनार्दन के बीच में रह कर कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहें। और भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर शुरू कर दे। इस मौके पर थरा मंडल अध्यक्ष ब्रज मोहन सिंह तोमर,महा मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर खजूरी, युवा मंडल अध्यक्ष आकाश तोमर, उपाध्यक्ष पंकज सिंह तोमर थरा, महामंत्री गौरव सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।