भीमसेन सिंह तोमर
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का प्रसारण कृषकों के बीच में किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र,मुरैना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. राजपाल सिंह तोमर, सह संचालक अनुसंधान डाॅ. संदीप सिंह तोमर, डाॅ. सुखवीर सिंह चैहान, डाॅ. रीता मिश्रा, डाॅ. अशोक सिंह यादव, डाॅ. पी.पी. सिंह, डाॅ. बी.एस. कसाना, डाॅ. अर्चना खरे एवं डाॅ. स्वाति सिंह तोमर, कृषक एवं कृषक महिलायें एवं स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। मन की बात कार्यक्रम में जिले के लगभग 110 किसानों ने भाग लेकर माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की बातों को बडे ध्यान से सुना तथा उन पर भविष्य में अमल करने की शपथ ली। कार्यक्रम के अन्त में कृषि विज्ञान केन्द्र,मुरैना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. राजपाल सिंह तोमर ने सभी कृषकों एवं स्कूली छात्रों से आग्रह किया कि प्रत्यैक माह के अन्तिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना में आकर बढ-चढ कर भाग लें।