Republic Breaking

ग्वालियर मध्यप्रदेश

भगवान श्री परशुराम जी का विराट चल समारोह कल

लक्ष्मण सिंह तोमर 9926261372

ग्वालियर। भगवान श्री परशुराम जी का विराट चल समारोह कल 30 अप्रैल को शाम 5 बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर से महाराज बाड़े तक निकाला जाएगा। यह जानकारी चल समारोह के संयोजक इंजी. राजेश नायक, महिला संयोजिका अनीता रिछारिया, युवा संयोजक रवि आनंद गौड एवं विनोद कटारे ने शुक्रवार को संयुक्त पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चल समारोह की शुरूआत से लेकर समापन स्थल तक भव्य ब्राह्मण समाज के स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों एवं क्रांतिकारियों के बड़े-बड़े द्वार उनके नाम से बनाए जाएंगे। वहीं इस वर्ष विशेष रूप से मथुरा-वृंदावन से आने वाली देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज की बालिकाएं डांडिया नृत्य और बालक करतब दिखाते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि महाराज बाड़े पर एक बड़ी स्क्रीन पर धार्मिक और देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। साथ ही सुप्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महाराज बाड़े स्थित मुख्य मंच पर सप्त ऋषियों के प्रतिनिधियों के तौर पर दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज, चूना खो वाले महाराज, हरिदास नागाजी महाराज, संतोष गुरुजी, रमेशलाल महाराज, सच्चिदानंद ढोलीबुआ महाराज व धूमेश्वर धाम के महंत अनिरुद्ध वन महाराज विराजमान होंगे। जहां उनके द्वारा भगवान परशुराम की महाआरती की जाएगी। संयोजकों ने जानकारी देते हुए कहा कि यह चल समारोह अचलेश्वर महादेव मंदिर से इंदरगंज, ऊंटपुल, दौलतगंज होता हुआ महाराज बाड़े संपन्न होगा।

Related posts

Bhind news : चौथी कक्षा के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल बस में हुई थी घटना

editor

Gwalior: पिंक सिटी की तर्ज पर सजेगा महाराज बाड़ा

editor

कलेक्टर ने शनि मन्दिर एवं त्रिवेणी घाट का निरीक्षण किया 21 जनवरी को शनिचरी अमावस्या पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

editor

Leave a Comment