Republic Breaking

ग्वालियर

कथा व्यास ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया, श्रोता हुए भाव विभोर

लक्ष्मण सिंह तोमर 9926261372

ग्वालियर। सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छटवें दिन रविवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड 52 में स्थानीय गुढा वासियों के सहयोग से डांग वाले बाबा मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पीठ पर विराजमान पं.अंकुर व्यास शास्त्री महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल-लीलाओं और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकी का अवलोकन कराया है।

कथा व्यास ने कृष्ण जन्म कथा के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने बताया कि भागवत कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में मानस पुण्य तो सिद्ध होते हैं। परंतु मानस पाप नहीं होते। कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है। कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है सच्चे हृदय से हरि नाम के सुमिरन मात्र से कल्याण संभव है।

इस मौके पर परीक्षित रेनू प्रमोद तोमर, जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी, भाजपा नेता अशोक पटसारिया, ममता आर्य, कांग्रेस नेता प्रशांत पाठक, पार्षद संध्या सुनील कुशवाह, अंकित कुलश्रेष्ठ, हेमंत राजपूत, प्रमोद यादव, गुलशन शर्मा, नरोत्तम शर्मा ने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर आरती करने का सौभाग्य प्राप्त किया। भागवत में व्यवस्थापक मुरारी तोमर, शैलेंद्र तोमर, अजीत पाल, विजयपाल परमार, राघवेंद्र सोलंकी सहित हजार की संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

Related posts

12 सूत्री मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

editor

Gwalior: थाटीपुर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त करने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

editor

ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी 60 हजार का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर किया गिरफ्तार

editor

Leave a Comment