Republic Breaking

जागरूकता दतिया मध्यप्रदेश

स्वैच्छिक संगठनों ने जल संरक्षण कलश यात्रा, सामूहिक शपथ एवं जल संवाद किया आयोजित

केन-बेतवा लिंक परियोजना व पार्वती-कालीसिंध- चम्बल लिंक परियोजना के अंतर्गत जल संरक्षण कलश यात्रा व सामुदायिक बैठकें आयोजित

हमें जल की एक-एक बूंद का सदुपयोग स्वयं करना है व दूसरों को प्रेरित करना है- कमलेश भार्गव अपर कलेक्टर

दतिया @Republicbreakingindianews.com >>>>>>>>>>>>>>>> मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव व प्रदेश सरकार की महती केन-बेतवा लिंक परियोजना व पार्वती-कालीसिंध- चम्बल लिंक परियोजना शुभारंभ के अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के निर्देशन में नवांकुर संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में कलश यात्रा, सामुदायिक बैठकों का आयोजन किया गया।

आयोजित जल संरक्षण कलश यात्रा, जल संवाद में मुख्य अतिथि श्री कमलेश भार्गव अपर कलेक्टर/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया रहे। मुख्य अतिथि श्री भार्गव ने मुख्यमंत्री जी द्वारा अनूठी नदी लिंक परियोजना की व्यापक जानकारी देते हुए जीवन में जल के महत्व को बताया। हमें जल की एक-एक बूंद का सदुपयोग स्वयं करना है व दूसरों को प्रेरित करने हेतु आव्हान किया।

कलेक्टर श्री संदीप माकिन के निर्देशन में निर्धारित कार्ययोजना अनुसार आदिशक्ति युवा मंडल सरसई, विवेकानंद युवा मंडल दुर्गापुर, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति व राजघाट बुंदेलखंड संस्कृत संस्कृति प्रसार सेवा समिति नवांकुर संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कलशयात्रा व सामुदायिक बैठकों का आयोजन श्री मुनेन्द्र शेजवार जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद के नेतृत्व में ग्राम डांग करैरा, पलोथर, नौनेर, हथलई, सलैया पमार, विलोनी, गरेरा, सनोरा आदि चयनित ग्रामों में किया गया।

जल संरक्षण कलशयात्रा, सामुदायिक बैठकों में प्रमुख रूप से आरबी शर्मा एसडीओ सिचाई विभाग, सरपंचगण, सचिव, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग, ग्रामीण महिला पुरुष व छात्र-छात्राओं आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

आयोजक दल में आदिशक्ति युवा मंडल सरसई से सुबोध शर्मा, विवेकानंद युवा मंडल दुर्गापुर संजय रावत, आनंद दाँगी, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति रामजीशरण राय, बलवीर पाँचाल व राजघाट बुंदेलखंड संस्कृत संस्कृति प्रसार सेवा समिति से देवेंद्र सिंह कुशवाह आदि नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता रामजीशरण राय अभियान सहयोगी ने दी।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान पर केंद्रित इंदौर संभाग की पुस्तिका का विमोचन

Sanjeev Sharma

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़े, धारदार हथियार लगने से पिता व पुत्र हालत गंभीर

editor

गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

editor

Leave a Comment