संजीव शर्मा जिला ब्यूरो भिण्ड
भिण्ड|अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता व पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार की शाम की है। अमायन निवासी वेदराम सिंह,शैलेंद्र सिंह और नाथू सिंह,राहुल सिंह के बीच कुछ पुरानी रंजिश चल रही थी।
इसी रंजिश के चलते शनिवार की शाम को दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने शैलेंद्र सिंह वेदराम के सिर में धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा घायल पक्ष के दोनों लोगों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।पुलिस ने घायल की रिपोर्ट के आधार पर नाथू सिंह,राहुल,दीपेंद्र फौजी और रंजीत निवासी अमायन के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि नाथू सिंह की फरियाद पर वेदराम और शैलेंद्र सिंह निवासी अमायन के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।