Republic Breaking

जागरूकता दतिया मध्यप्रदेश

आपात स्थिति में आवश्यक जानकारी से रोक सकते हैं जनहानि- जितेंद्र त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट

सीएनजी पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं, स्टाफ व आम नागरिकों मॉकड्रिल के माध्यम से किया जागरूक

आपदा से बचाव हेतु आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता – विनोद भार्गव, अपर कलेक्टर

दतिया @Republicbreakingindianews.com >>>>>>>>>>>>>> झांसी-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 29वीं बटालियन एसएएफ द्वारा संचालित सीएनजी पेट्रोल पंप दतिया पर उपभोक्ताओं व आम नागरिकों के साथ ही पेट्रोल पंप स्टाफ को आपदा से बचने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशन में अडानी ग्रुप की टीम द्वारा मॉकड्रिल आयोजित की गई।

आयोजित मॉकटेल में अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर विनोद भार्गव, होमगार्ड कमांडेंट जितेंद्र त्रिपाठी, प्लाटून कमांडर होमगार्ड आशीष ऋषिश्वर, आपदा प्रबंधन समन्वयक अनुराग पचौरी, सामाजिक कार्यकर्ता/ स्वदेश संस्था संचालक रामजीशरण राय, अदानी ग्रुप के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल गोयल उपस्थित रहे।

 

मॉकड्रिल के दौरान उपभोक्ताओं, पेट्रोल पंप स्टाफ व नागरिकों को सीएनजी पेट्रोल पंप पर आकस्मिक होने वाली दुर्घटना के बारे में वास्तविक मॉकड्रिल की गई। जिसे देखकर लोग अचंभित रह गए। इस अवसर पर एसडीआरएफ, आपातकालीन सेवाएँ एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड दल, कोतवाली पुलिस बल आदि उपस्थित रहे। मॉकड्रिल प्रक्रिया में अडानी ग्रुप के विश्वराज शर्मा, हर्ष, शिवांश, आशीष विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री विनोद भार्गव द्वारा पेट्रोल पंप के स्टाफ व अदानी ग्रुप के कर्मचारियों, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि सब सुरक्षित रह सकें। होमगार्ड कमांडेंट जितेंद्र त्रिपाठी द्वारा दुर्घटनाओं से बचने के लिए विभिन्न प्रकार की आयाम पर संबोधन किया गया। आपातकाल अथवा घटना घटित होने पर जनहानि न हो या घटनाओं की रोकथाम कैसे की जावे इत्यादि पर व्यापक जानकारी व संदेश देने का प्रयास किया गया।

 

आपदा प्रबंधन समन्वयक अनुराग पचौरी ने आपदा में धैर्य बनाए रखने, आपदा के समय विवेकपूर्ण तरीके से हमें आपदा से कैसे निजात मिल सके और कम से कम हानि हो सके, इन सब पर अपने विचार व्यक्त किए। उक्त जानकारी आपदा प्रबंधन के अनुराग पचौरी द्वारा दी गई।

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

editor

स्थानीय परिवाद समिति के पुनर्गठन हेतु आवेदन आमंत्रित

editor

जिले में युवाओं ने निराश्रित भवन पर मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

editor

Leave a Comment