Republic Breaking

ग्वालियर

12 सूत्री मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

ग्वालियर ममता बघेल
ग्वालियर में आज बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बड़ा आंदोलन किया। बिजली कर्मचारी अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। विभाग में नियमितीकरण, आउटसोर्स कर्मचारियों का संविलियन और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ये आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन के तहत आज ग्वालियर में बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया।इसके तहत प्रदेशभर से आए करीब 2 हजार कर्मचारियों ने रौशनी घर से पैदल मार्च निकाला। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकला मार्च ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले पहुंचा। कर्मचारियों ने मंत्री तोमर के बंगले का घेराव कर एक घंटे तक धरना दिया। धरने की खबर लगने के बाद ऊर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर भी बंगले पर पहुंचे। मंत्री ने कर्मचारियों से जमीन पर बैठकर बातचीत की। और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। मंत्री के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना खत्म किया।

Related posts

सीमा पर युद्ध में पहली गोली सीने पर खाने को तैयार रहते हैं हमारे बीएसएफ के जवान

editor

तानसेन समारोह के दौरान ’’बटेश्वर पर सांगीतिक प्रस्तुतियां की जायेगी 

editor

ग्वालियर पुलिस की बड़ी सफलता पुलिस ने पहली बार हेरोइन बरामद की

editor

Leave a Comment