Republic Breaking

भीलवाड़ा

डॉ किरोड़ी लाल की जनसभा के साथ जन आक्रोश यात्रा का समापन

 

(भीलवाड़ा से मनोज सर्राफ)

जहाजपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के कुशासन और जंगलराज के विरोध में जन आक्रोश यात्रा का समापन राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ . किरोड़ीलाल मीणा व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष। श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल के मुख्य आतिथ्य ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लादूलाल तेली की अध्यक्षता, भीलवाड़ा से भाजपा सांसद श्री सुभाष बहेडिया व जहाजपुर कोटडी विधानसभा विधायक श्री गोपीचंद मीणा की उपस्थिति में हुआ.

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के कुशासन को जमकर कोसा।

हाल ही में पेपर लीक मामले को उठाते हुए डॉक्टर मीणा ने कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि यह पेपर लीक मामला नहीं है बल्कि कांग्रेस की राजस्थान सरकार का लीक मामला है।

आने वाले समय में राजस्थान की जनता इसका जमकर जवाब देगी।

इससे पूर्व मंचासीन सभी भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की स्वर्गवासी मां हीराबेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा को जिला अध्यक्ष श्री तेली एवं विधायक श्री गोपीचंद मीणा ने भी संबोधित किया।

मंचासीन अतिथियों में

जिला प्रमुख श्रीमती बरजी देवी भील,उप जिला प्रमुख श्री शंकर लाल गुर्जर,जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, जहाजपुर कोटडी विधानसभा जनाक्रोश यात्रा संयोजक प्रधान करण सिंह बेलवा,सह संयोजक महेंद्र गेरूटा ,जिला मंत्री नंद लाल गुर्जर,जिला सोशल मीडिया संयोजक अजित सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, जहाजपुर मंडल अध्यक्ष भेरूलाल टाक, जहाजपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टाक, नंद भंवर सिंह, जन आक्रोश यात्रा जिला पदाधिकारी दिनेश सुथार रहे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव के उपरांत आयोजित प्रथम जनसभा में विशाल भीड़ देखी गई।

आज के इस कार्यक्रम में सत्ता और संगठन का तालमेल बैठाने का प्रयास अवश्य किया गया लेकिन संगठन पर सत्ता हावी रही।

Related posts

भीलवाड़ा में बजरंग दल का शौर्य पथ संचलन

editor

ऐतिहासिक दिल्ली दरवाजे पर प्रथम बार फहराया तिरंगा

Master_Admin

भीलवाड़ा में वरिष्ठ नागरिक मंच का गठन

Master_Admin

Leave a Comment