Republic Breaking

भिण्ड मध्यप्रदेश

श्री सम्मेद शिखर सम्पूर्ण भारतीयों का तीर्थस्थल है : पंकज त्रिपाठी

  • संजीव शर्मा जिला ब्यूरो भिण्ड

जैन समाज द्वारा आयोजित विराट आक्रोश महारैली का सवर्ण समाज सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी पत्रकार ने भी समर्थन किया

भिण्ड । जैन समाज के तीर्थ श्री सम्मेद शिखर को अहिंसा तीर्थ घोषित कराने के लिए जैन समाज के साथ सर्व समाज सामुहिक रूप से केंद्र सरकार से विगत कई दिनों से मांग कर रहा है।श्री सम्मेद शिखर के सम्मान में जैन समाज द्वारा पूर्व से घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज संपूर्ण भिंड जिला बंद रहा।श्री सम्मेद शिखर के सम्मान में मुनि प्रतीक सागर महाराज के नेतृत्व में

लहार चौराहा रोड़ से विराट आक्रोश महारैली में हजारों की संख्या में जैन समाज के पुरूष और महिलाओ के अलावा अन्य समाज के भी लोगों ने जैन समाज के इस महारैली में शामिल होकर भाग लिया। विराट आक्रोश महारैली का नेतृत्व मुनि प्रतीक सागर महाराज जी ने किया। विराट आक्रोश महारैली शहर के ह्रदय स्थल परेड चौराहा पर आकर एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गई विशाल जनसभा को मुनि प्रतीक सागर महाराज ने संबोधित किया। जैन समाज द्वारा आयोजित विराट आक्रोश महारैली को सवर्ण समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी (पत्रकार) ने अपने कई साथियों के साथ पहुंच कर समर्थन दिया।

सवर्ण समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी पत्रकार ने कहा कि जैन समाज का श्री सम्मेद शिखर तीर्थ स्थल है,जैन समाज द्वारा सरकार से तीर्थ स्थल की जो मांग है वह बिल्कुल सही है।श्री सम्मेद शिखर के सम्मान में सम्पूर्ण भारतवासी एक साथ है।केंद्र सरकार से जैन समाज की इस मांग पर विशेष महत्व देकर समस्या का जल्द निराकरण करने की मांग की है।

Related posts

मिलावट करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर ने किए जिला बदर के नोटिस जारी

Master_Admin

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

editor

हे भगवान.. मुरैना में अब बजरंग बली को नोटिस, रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किया है, जल्द खाली कर दो

editor

Leave a Comment