Republic Breaking

दतिया मध्यप्रदेश

जन सहयोग से ही विकसित होगा दतिया में पर्यटन- एडीएम भार्गव

जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का विमर्श कार्यक्रम संपन्न 

दतिया @Republicbreakingindianews.com/ Ramji S Rai >>>>>>>>>>>>>>>> “हमारे दतिया जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के काई स्थल हैं लेकिन यह सब तभी विकसित और लोकप्रिय हो सकते हैं जब जन सहयोग मिले प्रशासन आपकी मदद कर सकता है लेकिन आगे आप लोगों को आना पड़ेगा” उक्त विचार जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद दतिया के तत्वाधान में “दतिया पर्यटन की संभावनाओं से समृद्ध जिला” विषय पर आयोजित विमर्श के दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से दतिया एडीएम विनोद भार्गव ने व्यक्त किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी और राज परिवार की सदस्य श्रीमती सरोज राजे ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार कमलकांत शर्मा तथा भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी चंद्र प्रकाश अग्रवाल रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ कवि मनीराम शर्मा द्वारा दतिया गौरव गान से किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और पुस्तक भेंट कर रविकांत तिवारी विवेक द्विवेदी प्रदीप कल लोकेंद्र यादव और रामजीशरण राय ने किया।

दतिया के पर्यटन क्षेत्र की भूमिका साहित्यकार रवि ठाकुर ने रखी। इसके बाद उपस्थित विभिन्न बुद्धिजीवियों साहित्यकारों और समाजसेवियों ने दतिया के पर्यटन क्षेत्र को प्रचारित करने और उन्हें विकसित करने के विषय पर अपने-अपने सुझाव रखें। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने दतिया में पर्यटन की संभावनाओं पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

विमर्श के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रामजीशरण राय कार्यकारी निदेशक स्वदेश संस्था ने दतिया जिले में स्थित धार्मिक, ऐतिहासिक व पुरातात्विक दर्शनीय रमणीक स्थलों के लिए सुगम पहुँच मार्ग बनाए जावें साथ ही दतिया दर्शन एक्सप्रेस निर्धारित स्थलों से निश्चित समय व निश्चित किराया पर संचालित की जावे तो पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा। समाजसेवी अजयराज शर्मा ने शहर में स्थित मंदिरों की सूची व उनके बारे में व्यापक जानकारी सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित करने के साथ ही पुजारियों को प्रदान की जाने वाली राशि को बढ़ाने व मंदिरों में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने की बात कही।

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के विशेष सदस्य और पत्रकार जगत शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में डॉ राज गोस्वामी, सुंदरलाल श्रीवास्तव, हरि कृष्ण हरि, अजय राज शर्मा, हरिराम साहू, नवीन सेन, लाखन सिंह, भानु शर्मा, रमाकांत मिश्रा, आदित्य शर्मा, अनिल शुक्ला, हरिहर समाधिया, पूरन चंद शर्मा, पीके कश्यप, शुभादित्य शर्मा, अक्षेश श्रीवास्तव, डॉ आलोक सोनी, समीर सिंह, बॉबी राजा, यशवर्धन सिंह छोटे राजा, धीरज रावत, सानू अली समेत तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जगत शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Related posts

मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के उल्लंघन पर होगी वैधानिक कार्यवाही- संदीप माकिन, कलेक्टर

editor

अधिनियम के प्रावधानों के तहत समिति करे निगरानी- डॉ. आरबी कुरेले CMHO

editor

ग्वालियर में वूमेन एंपावर्नमेंट क्लब का क्रिसमस सेलिब्रेशन

editor

Leave a Comment