Republic Breaking

देश

संयुक्त व्यापार महासंघ की कार्यकारिणी घोषित

(भीलवाड़ा से मनोज सर्राफ)
संयुक्त व्यापार महासंघ जहाजपुर की एक आवश्यक बैठक गायत्री चेतना केंद्र पर संपन्न हुई।
बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री दिनेश उपाध्याय ने आगामी 2 वर्षों के लिए अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसे सर्वसम्मति से अंतिम रूप दिया गया।
कार्यकारिणी में छह संरक्षक, पांच उपाध्यक्ष, दो कोषाध्यक्ष, महा सचिव, दो मंत्री सहित 56 व्यापारियों को कार्यकारिणी में लिया गया है।
ज्ञातव्य रहे विगत 13 जनवरी 2024 को हुई जनरल मीटिंग में श्री दिनेश उपाध्याय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त कर निवर्तमान अध्यक्ष श्री दामोदर शाह ने कार्यभार सौंपा था।
नवीन कार्यकारिणी में श्री गणेश राड़ी,गोकुल खटीक, सोहन मूंदड़ा, शंकर नागौरी, दामोदर शाह संरक्षक, श्री महेंद्र उपाध्याय, मुस्ताक मोहम्मद, विष्णु सोनी, घनश्याम नागौरी, सत्तू सोनी उपाध्यक्ष, श्री परमेंद्र सुवालका महासचिव, श्री बजरंग खाती कोषाध्यक्ष, दिनेश गौड़ संगठन मंत्री, पिंकू मूंदड़ा सह कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश मूंदड़ा, अमितेश पत्रिया मंत्री, मनोज अग्रवाल मीडिया प्रभारी, मनोज सोमानी , शिवराज टाक, बालू खटीक, दिनेश शर्मा, महेश नाथिया, महावीर मालू, बनवारी सोनी सहित कई गणमान्य लोगों को शामिल किया गया है।
नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 24 फरवरी 2024 को श्रीलंका मुखी हनुमान के यहां प्रस्तावित किया गया।
शपथ ग्रहण में राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Related posts

पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रकृति को हरा-भरा करना होगा- नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला

Sanjeev Sharma

जिला दण्डाधिकारी ने फूप नगरीय क्षेत्र एवं उसके समीपवर्ती क्षेत्रों (ग्राम पंचायत डिड़ी, भदाकुर, समन्ना, भगवासी) संक्रामक बीमारियो के प्रादुर्भाव और फैलाव की रोकथाम हेतु किया प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Sanjeev Sharma

जिले में कटम हायरिंग केन्द्रों पर किसानों को किराये पर मिलेगें कृषि यंत्र

Sanjeev Sharma

Leave a Comment